हम आपको यहाँ आज Indian Village Natural Beauty के बारे में सभी जानकारी देंगे, खेत और खलिहान, कामकाजी और मेहनती औरत, बच्चों की खिलखिलाहट, जवान और बूढ़े किसान, बैलों के गले में बंधी घंटियाँ,दिन भर कड़ी धुप में अपने सुखों का नौछावर, मिट्टी से सने शरीर, मेहनत की सुगंध इससे पहले हम आपको कहते हैं अगर आपको भारत का असली दर्शन करना और उन्हें नजदीक से महसूस करना है तो आपको भारत के गांवों में जरूर जाना चाहिए! क्योंकि हमारे देश की आत्मा या दिल कह सकते है जो गांवों में ही बसी हुई है।
Indian Village Natural Beauty
भारत देश में 80% जनसंख्या आज भी गांवों में ही निवास करती है। भारत के गांव शहरों के मुकाबले छोटे तो जरूर होतें है लेकिन जिंदगी का सच्ची मजा तो गाँव में ही आता है। क्योंकि प्रकृति का जो सौंदर्य हमें गांव में देखने को मिलता है शहरों के बनावटी फूलों, पेड़, गमलों में सजा पौधे और रोशनी से चकाचौंध शहर में वह सौंदर्य नहीं है।
प्रकृति से भरा पड़ा हुआ गांव में हरे भरे खेत और खलिहान, निर्मल स्वच्छ जलसे भड़ी बहती हुई नदियां, तालाब, कुएं, हमेशा कामकाजी और मेहनती औरतों की मुस्कान, गाय के पीछे भागते दौड़ते बच्चों की खिलखिलाहट, बूढ़े लोगों के होठों पर मुस्कान और उनकी Motivational Speech, और आम के मौसम मे खट्टे आम की मिठास देखने को मिलती है। भारत के गांवों में स्वर्ग देखने का अनुभव आपको मिलता है जहां जवान और बूढ़े किसान दिनभर खेतों में काम करके शाम को अपने घर लौटते हैं तो उनके आंखों में जो गर्व और सुकून देखने को मिलता है वो कहीं और नहीं मिलता। गांव के घर घर में कुटीर(अपने हाथों से बना उपयोगी वस्तु बनाने की) उद्योग देखने को मिलता है।
Indian Village Natural Beauty
आप भारत के सुन्दरता Indian Village Natural Beauty को देखना चाहते हैं और इसकी आत्मा को समझना चाहते हैं, स्वच्छ वायू (आक्सीजन) में साँस लेना चाहते हैं तो गाँवों की ओर जाना ही होगा.
शहर के रोज के भागदौड़ की जिन्दगी से बहुत दूर शांत माहौल में भोले भाले अच्छे चरित्र और व्यवहार वाले लोग जिनके देशी मानवता की कद्र केवल अब गाँवों में ही आपको मिल सकती हैं.
सोंच क्या रहें है सभी काम से एक सात दिन का छुट्टी लिजिए और अपने पूर्वजों के पैतृक गांव में या आपका अपना ही गांव अगर है तो वहाँ जरूर जाएं !
हरे भरे खेत लहलहाती फसलों और फलों के बगीचे और सुंदर प्राकृतिक दृश्य भारतीय गाँवों की सुन्दर परिदृश्य मुख्य विशेषता हैं. कहीं पहाड़ो की गोदी में अथवा नदियों के किनारे बसे गाँवों का मनोरम नजारा दिल को सुकून देने वाला होता हैं.
Indian Village Natural Beauty
Indian Village Natural Beauty




Bahut Achcha laga please update next post
जवाब देंहटाएं